
मेरठ. मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) के थाना बुढ़ाना क्षेत्र में मेरठ ( Meerut ) से शामली ( Shamli ) जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे ( Accident ) की सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को कस्बे की सीएचसी पर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दी है। खबर सुनते ही तीनों के परिवार में हाहाकार मच गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मेरठ के परतापुर के मौहल्ला कंचनपुरा के रहने वाले सुनील (27) पुत्र नरेन्द्र की जेसीबी मशीन है। यह मशीन शामली में किसी स्थान पर चल रही थी। सोमवार को मशीन खराब हो गई। सुनील बाइक पर सवार होकर अपने ही परिवार के सु्प्रीत (25) पुत्र ब्रजवीर व एक अन्य को लेकर बाइक से सामान लेने मेरठ चला गया। मेरठ से सामान लेकर तीनों युवक बाइक से वापस शामली आ रहे थे। अपराह्न करीब 3 बजे मेरठ-करनाल हाइवे पर लोई गांव के पास पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोडकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों युवकों को कस्बे की सीएचसी पर लाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दी है। खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने तीनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
Published on:
07 Jul 2020 10:47 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
