प्रयागराज एक्सप्रेस की लेटलतीफी काफी कम रही, फिर भी जंक्शन पर यह गाड़ी करीब पौने दो घंटे देरी से पहुंची। रीवा एक्सप्रेस, संगम, कालका, नौचंदी, ब्रह्मपुत्र जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें 2 से 11 घंटे लेट रहीं। नंदनकानन, अजमेर सियालदाह, नार्थ ईस्ट जैसी लंबी दूरी की गाड़ियों का इस सीजन में विकल्प न मिल पाने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई।