मेरठ। मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस की सूमो गाड़ी को तेज गति से सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में पुलिस गाड़ी चालक की मौत हो गई, जबकि दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।