31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह अभिनेत्री राजनीति में आने के लिए है बेचैन, पार्टी पर पत्ते नहीं खोले

कहा- अभी राजनीतिक पार्टी का नहीं पता, लेकिन मौका बिल्कुल नहीं गवाएंगी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 5 May 2018, 3:36 PM IST

meerut

मेरठ। ‘दीया और बाती हम’ धारावाहिक से चर्चित हुई टीवी अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी यहां फिल्म डायरेक्टर विजय भारद्वाज द्वारा 11 मई को होने वाले ऑडिशन के संबंध में आयी। मेरठ के बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से यह आडिशन रखा गया है। इस दौरान उन्हाेंने 'पत्रिका' से अपने कुछ ऐसे पलों को शेयर किया जो कभी नहीं किया। उन्होंने बताया कि उन्हें पुरानी फिल्में अधिक पसंद हैं उनकी पुरानी फिल्म 'मदर इंडिया' और 'गोपी' है। उनके पंसदीदा फिल्मी हीरो में राजेन्द्र कुमार और दिलीप कुमार हैं।

यह भी पढ़ेंः दो अप्रैल को उपद्रव करने वालों की पहचान, पुलिस कस रही शिकंजा

यह भी पढ़ेंः महिलाआें काे ठगने में माहिर है यह 'बबली', इसे पकड़ने में लोगों ने बुना यह जाल

पुराने और नए सीरियल में बहुत अंतर है

कनिका ने बताया कि आज प्रतिस्पर्धा के दौर में हम अपनी सीमाएं भूल गए हैं। पुराने और नए टीवी सीरियल में आज काफी बदलाव आ चुके हैं। पुराने सीरियल में जहां रंगमंच से जुड़े कलाकार अपनी कला और अभिनय का प्रदर्शन करते थे, आज के सीरियल्स में उस अभिनय का अभाव है। उन्होंने कहा कि पुराने कलाकारों के अभिनय में जान होती थी, वे रोल को जीते थे और उसके साथ पूरा न्याय करते थे। आज के सीरियल और कलाकारों में वह बात नहीं है। पुराने कलाकारों के अभिनय में इतनी सजीवता होती थी कि टीवी धारावाहिकों को देखते हुए ही ऐसा लगता था कि दर्शक जिसे देख रहे हैं वह काल्पनिक नहीं, सजीव है। पुराने जमाने के धारावाहिक लोगों को बांध कर रखते थे। कनिका ने कहा कि आज के धारावाहिकों में मनोरंजन ज्यादा और अभिनय कम है। बड़े पर्दे पर आने की बात पर उनका कहना था कि वे बड़े पर्दे पर काम कर चुकी हैं, लेकिन अगर मौका मिला तो मौका नहीं छोड़ेंगी।

यह भी पढ़ेंः इन दोनों ने चंद रुपये के विवाद में कोठा संचालिका की हत्या की, जानिए पूरा मामला

यह भी पढ़ेंः इस 17 साल के लड़के ने दुल्हन को शादी के दिन दिया ऐसा गिफ्ट, जानकर रह जायेंगे दंग

बड़े स्टारों का छोटे पर्दे पर रूख

इस बारे में कनिका का कहना था कि छोटा पर्दा आजकल सबकी जेब में है। लोग मोबाइल पर सीरियल और टीवी देख रहे हैं ऐसे में बड़े कलाकार भी अब छोटे पर्देे की ओर रूख करने लगे हैं।

यह भी पढ़ेंः बेटे का शव पाने के लिए सात महीने तक तड़पती रही, पढ़िए इस मां की कहानी

राजनीति में मौका मिला तो जरूर आउंगी

कनिका ने कहा कि वह राजनीति में आने के लिए बेचैन हैं। अगर उन्हें राजनीति में मौका मिला तो वह जरूर आएंगी, लेकिन किस पार्टी में जाएगी। इसके लिए उन्होंने कोई राज नहीं खोला।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश