19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / हैवानियत: सगी बहन से चार साल तक 2 भाई करते रहेे दुष्कर्म

हैवानियत: सगी बहन से चार साल तक 2 भाई करते रहेे दुष्कर्म

शहर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 18 Oct 2018, 12:06 PM IST

rape

हैवानियत: सगी बहन से चार साल तक 2 भाई करते रहेे दुष्कर्म

मेरठ. शहर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। भाईयों ने ही हैवानियत की हदें पार करते हुए मर्यादा को तार-तार कर दिया और अपनी ही सगी बहन के साथ में दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। अब मामला पुलिस के पास तक जा पहुंचा है। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: युवा पीढी को इस लत के कारोबार में धकेल रही थी नूरी और मोनिका, सुनकर पुलिस भी रह गई दंग

जानकारी के अनुसार, यहां के रहने वाले 2 भाईयों ने अपनी सगी बहन के साथ में पिछले चार साल से दुष्कर्म करते हुए आ रहे थे। दोनों ने अपनी करतूत से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर ही कालिख पोत दी। दोनों भाई अपनी 15 साल की सगी बहन के साथ में पिछले चार साल तक दुष्कर्म करते रहे। बताया गया है कि बहन ऐसा न करने की गुहार लगाती थी। लेकिन उसके भाईयों ने एक नहीं सुनी। साथ ही लगातार उसका उत्पीड़न करते हुए आ रहे थे।

अब पीड़िता ने मामले की शिकायत मेरठ पुलिस से की। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी भाईयों के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि
एफआईआर दर्ज करने के बाद में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दोनों के खिलाफ सबूत जुटाए गए। उसके आधार पर कार्रवाई की गई है। साथ ही दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना को कबूल कर लिया है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में बन रहा अमेरिका की एफबीआई और कनाडा पुलिस का ऑफिस, जानिए क्‍या है वजह