मामला थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के पूर्वा इलाही बख्श क्षेत्र का है। जहां पर नाजिम की कपड़ों की दुकान है। उसके पास ही एक अन्य युवक रहीस की भी कपड़ों की दुकान है। नाजिम की रहीस पर पांच हजार रुपये की उधारी थी। जिसके लिए वह कई बार रहीस से तगादा कर चुका था, लेकिन रहीस हर बार बहाने बना देता था। शनिवार को भी यही हुआ, लेकिन विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। जिसमें दो लोगों के सिर में चोटें आई हैं।