1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Up board result 2018: रिजल्ट के लिए नहीं करना होगा पूरे दिन इंतजार दोपहर एक बजे होगा घोषित

यूपी बोर्ड की 10वीं आैर 12वीं का परिणाम 29 अप्रैल को घोषित होगा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 22 Apr 2018, 11:20 AM IST

meerut

मेरठ।यूपी बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों को अपने रिजल्ट के लिए अधिक देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बोर्ड इस बार 29 अप्रैल को दोपहर एक बजे तक रिजल्ट घोषित कर देगा। ऐसा भाजपा सरकार में पहली बार है कि उत्तर प्रदेश बोर्ड अप्रैल महीने में ही 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। यूपी बोर्ड ने परीक्षा परिणाम की तिथि 29 अप्रैल घोषित की है। इसके साथ ही समय भी घोषित कर दिया है। मेरठ क्षेत्रीय सचिव सहस्त्रांशु सुमन राणा ने बताया कि दोपहर एक बजे तक रिजल्ट नेट पर आ जाएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने होने के बाद परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले यूपी बोर्ड ने परिणाम घोषित करने की तारीख 15 अप्रैल तय की थी, लेकिन कापियां समय से नहीं जांची जाने के कारण 15 दिन देर हो गई। उप्र के करीब 55 लाख छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस बार बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः आर्इएसआर्इ एजेंट के कहने पर सेना में भर्ती के लिए आया था मेरठ, यहां उसने खेला खतरनाक खेल...

यह भी पढ़ेंः अपनी-अपनी शादी के पहले से थे प्रेम संबंध, प्रेमी की पत्नी दवार्इ लेने गर्इ, तो दोनों ने कर लिया यह काम ...

परीक्षा परिणाम की नई बात

यूपी बोर्ड इस बार कुछ नए प्रयोग करने जा रहा है। जिसमें वह इस बार परीक्षा परिणाम के साथ ही बोर्ड में टाॅपर्स की आन्सर शीट भी वेबसाइट पर डालेगा। ऐसा करने से तमाम छात्र जिन्होंने ये परीक्षा दी है वो ये जान सकेंगे कि इन टॉपर स्टूडेंट्स ने प्रश्नों के उत्तर किस तरीके से लिखे थे।

पश्चिम उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः करोड़ों की ठगी करने वाला इस तरह पकड़ा गया, जरा इसके कारनामे पढ़िए...

परीक्षा के सख्त माहौल का असर दिखेगा

सरकार ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार नकल पर नकेल लगाने के लिए कठोर व्यवस्था और पुख्ता तैयारी की थी। जिसके कारण परीक्षा केंद्रों पर नकल नहीं हो सकी। परिणाम स्वरूप हजारों छात्रों ने परीक्षा को छोड़ दिया। किसी ने बीच में परीक्षा छोड़ी तो किसी ने परीक्षा के शुरूआती दौर में ही केंद्रों से दूरियां बना ली थी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके अतिरिक्त जिलों में नकल रोकने के लिए कई दस्तों का गठन के साथ ही मजिस्टेट भी नियुक्त किये गए थे। इतना ही नहीं मूल्यांकन भी कैमरों की निगरानी में ही हुआ।

यह भी पढ़ेंः यूपी बोर्ड छात्रों को उपलब्ध कराएगा डिजिटल लाॅकर, होगा यह फायदा

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश