इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विपक्ष द्वारा बनाया गया तीसरा मोर्चा एक दंगल है। आने वाले दिनों में ये खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री को लेकर मोर्चे में दंगल होगा और इस मोर्चे का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि राम मंदिर अयोध्या में बनकर रहेगा। जिसे कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या इराक में बनेगा? हालांकि अभी कोर्ट के फैसले का इंतजार है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि फैसला हिंदुओं के पक्ष में आएगा।