
किराए के लिए मकान दिखाने के बहाने दरोगा की पत्नी से दुष्कर्म
मेरठ। दुस्साहसी युवक ने मकान दिखाने के बहाने दरोगा की पत्नी को बुलाया और उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद युवक ने दरोगा की पत्नी से दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। महिला होश में आई तो युवक ने उसे ब्लैकमेल करते हुए धमकी दी कि अगर उसने ये बात किसी को बताई तो क्लीपिंग सोशल मीडिया पर डाल देगा। मामला दो थाना क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी को पकड़ लिया है। अलीगढ़ में तैनात एक दरोगा की पत्नी से मेडिकल स्टोर संचालक ने मकान दिखाने का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दरोगा की पत्नी द्वारा गंगानगर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी देखेंः मेरठ में कांग्रेस का भारत बंद बेअसर, बाजार खुले
यह भी देखेंः गाजियाबाद में भारत बंद का मिलाजुला असर दिखाई दिया
किराए का मकान दिखाने के बहाने बुलाया
मेडिकल के जागृति विहार निवासी दरोगा की तैनाती अलीगढ़ में है। दरोगा की पत्नी के मुताबिक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते समय उसकी मुलाकात पांडव नगर निवासी अमित से हुई। अमित के बच्चे भी उसके बच्चों के स्कूल में पढ़ते हैं। अमित सुशीला जसवंत राय हाॅस्पिटल में मेडिकल स्टोर चलाता है। महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। फिलहाल उसे एक नए मकान की तलाश थी। उसने अमित के सामने अपनी मकान वाली परेशानी को बताया। जिसके बाद अमित ने उसे किराए का मकान दिखाने के लिए गंगानगर बुला लिया।
पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया
आरोप है कि अमित ने पानी में मिलाकर नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके बाद महला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला की वीडियो भी बनाई। होश में आने पर दरोगा की पत्नी को उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बदहवास महिला ने गंगानगर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर गंगानगर मिथुन दीक्षित ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
Published on:
10 Sep 2018, 3:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.