
प्रेमिका ने प्रेमी की आंखों पर बांधा दुपट्टा आैर फिर...
नोएडा।प्यार में लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते है।चाहे फिर उससे नाता ही क्यों न टूट गया हो। इसी प्यार में पड़े एक प्रेमी ने अपनी पुरानी प्रेमिका का फोन आते ही बिना कुछ सोचे समझे उसके पास के लिए दौड़ लगा दी।जहां प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाकर उसके साथ एक्सप्रेस वे किनारे झाड़ियों में संबंध बनाये।इस दौरान उसने अपना दुपट्टा प्रेमी की आंखों पर बांध दिया।इसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी की चाकू से गला रेत दिया।जब तक प्रेमी कुछ समझपाता युवती के दूसरे प्रेमी ने आकर शख्स को मौत के घाट उतार दिया।इसका खुलासा पुलिस ने जांच के बाद किया है।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का ऑटो, हत्या में प्रयुक्त ब्लेड और चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-प्रेमिका ने प्रेमी से की बातें आैर फिर दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर एेसे कर दी हत्या
दोस्ती के बाद एेसे किया था प्रेमी आैर फिर
पुलिस की गिरफ्त में आर्इ सायरा ने संबंध बनाते वक्त दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर ऑटो चालक इसराफिल की गला रेतकर वारदात को अंजाम दिया। युवती के दोनों प्रेमी अपस में दोस्त थे। नोएडा के सेक्टर-14ए पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी ने बताया की बिहार के कटिहार निवासी रहीम और इसराफिल एक दूसरे के दोस्त थे। चार साल पहले दोनों ट्रेन में दिल्ली से बिहार जा रहे थे। ट्रेन में दोनों को बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सायरा मिली, जो गलती से गलत ट्रेन में बैठ गई थी। दोनों दोस्तों ने सायरा को सकुशल उसके गांव पहुंचाया था, जिसके चलते सायरा और इसराफिल के बीच नजदीकिया बनी और इसराफिल ने सायरा के साथ शादी करने का वादा कर उसके साथ संबंध बना लिए, लेकिन बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद सायरा ने इसराफिल से दूरी बना ली और वह रहीम के करीब आ गई।इसराफिल लगातार सायरा को फोन कर उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। लिहाजा सायरा और रहीम ने मिलकर इसराफिल की हत्या की साजिश रच डाली।
दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर रच ली हत्या की साजिश
युवती ने रहीम को बिहार से अपने पास दिल्ली बुलाया। दिल्ली में दोनों ने इसराफिल को रास्ते से हटाने की साजिश रची। सायरा ने दो सितंबर को मिलने के बहाने इसराफिल को सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर बुलाया। यहां से सायरा उसे सेक्टर-168 की तरफ ले गई। योजना के अनुसार रहीम उनके पीछे वहां पहुंच गया। रास्ते में ऑटो रोककर झाड़ियों में संबंध बनाने के दौरान सायरा ने अपने साथ लाए चाकू से इसरफिल की गर्दन रेत दी। इसके बाद रहीम ने भी उस पर चाकू से वार किए और उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। एसएसपी डाॅ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि तीन सितंबर को सेक्टर-168 में ऑटो चालक का शव मिला था। उसका मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। शव की शिनाख्त बिहार के कटिहार निवासी इसराफिल के रूप में हुई थी। हाल में वह नोएडा के बरौला गांव में अपने भाई के साथ रह रहा था। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। जांच के दौरान सर्विलांस से पता चला कि घटना के समय इसराफिल के साथ एक और मोबाइल नंबर घटनास्थल पर था। दोनों की लोकेशन एक ही थी। ये मोबाइल नंबर रहीम का था। इस आधार पर पुलिस ने रहीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होने बताया की रविवार को सायरा को भी दिल्ली स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।सेक्टर-63 में ऑटो चालक की हत्या का खुलासा करते हुए थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने एक युवती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवती को पहले प्रेमी ने प्यार में धोखा दे दिया था। इससे आहत युवती ने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का ऑटो, हत्या में प्रयुक्त ब्लेड और चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Published on:
10 Sep 2018, 2:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.