परीक्षा के सफलतापूर्वक कराने के लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट व प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 01-01 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व ऑब्जर्वर नियुक्त किये जाएंगे। परीक्षा के दौरान मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कैलकुलेटर, माचिस आदि पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे।