रोहताश ने बताया कि सोमवार की शाम वह प्रगति मैदान में बुक फेयर के बाहर इनोवा गाड़ी खड़ी कर उसी में बैठा हुआ था। वह अपने मालिक के आने का इंतज़ार कर रहा था। उसी दौरान दो युवक वहां आये और कहा कि यहां गाड़ी क्यों खड़ी की है। उसे लगा कि वह पुलिसवाले हैं। रोहताश कुछ समझ पाता इससे पहले ही दो अन्य बदमाश गाड़ी में घुस गए और चाकू के बल पर ड्राइवर को काबू कर उसके हाथ-पांव व मुंह बांध दिया। इसके बाद चारों बदमाशों ने उसे पिछली सीट के नीचे डाल दिया। बदमाश दिल्ली के दिलशाद गार्डन के रास्ते गाजिय़ाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित श्याम एन्क्लेव पहुंचे। यहां बदमाश रोहतास को इनोवा गाड़ी में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह कार की पिछली सीट से निकल ड्राइवर रोहतास कार की आगे की सीट पर आया और कार का हॉर्न बजाने लगा। कार के अंदर बंधे शख्स को देख हड़कम्प मच गया । जिसके बाद इलाके के रहने वाले भाजपा नेता पवन रेड्डी, वीरेंद्र रावत, चंद्र भूषण सहित अन्य लोग पहुंचे और रोहताश को बंधन मुक्त कर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर रोहतास से पूरे मामले की जानकारी ली और जांच में जुट गई।