गोकशी की घटनाओं को अंजाम देने में ग्रामीण क्षेत्र के लोग अधिक लिप्त हैं। कई स्थानों पर खुलकर गोकशी की जा रही है। कटान के लिए गोवंश की तस्करी का अनोखा तरीका अब निकाला गया है। कटान में लिप्त आरोपी माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांधकर, भगवा वस्त्रधारी भेष में गोवंश की सप्लाई कर रहे हैं। विगत दिनों फलावदा के युवक किठौर क्षेत्र में गोवंश तस्करी के दौरान पकड़े गए, लेकिन सत्ता के दबाव में थाने से छूटने पर उन्होंने पुनःतस्करी का काम शुरू कर दिया है।