31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैराना उपचुनाव को लेकर पूरा अमला इस तरह जुटा हुआ है अभूतपूर्व तैयारियों के लिए

इन तैयारियों के चलते 28 मर्इ तक अपने कार्यक्रम कैंसिल कर लें तो ही अच्छा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 25 May 2018, 7:11 PM IST

meerut

कैराना उप चुनाव को लेकर पूरा अमला इस तरह जुटा हुआ है अभूतपूर्व तैयारियों के लिए

मेरठ। कैराना उपचुनाव सभी दलों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। मेरठवासियों के लिए भी एक काम की खबर है। वह भी अगर रोडवेज से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो उसे 28 मई तक के लिए कैंसिल कर दें। हो सकता है रोडवेज पर आपको भटकना पड़े और बस न मिले, क्योंकि मेरठ डिपो की अधिकांश बसों को कैराना चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। प्रदेश में भाजपा सरकार का पूरा अमला कैराना लोकसभा क्षेत्र में डटा हुआ है। वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग भी निष्पक्ष चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में चुनाव आयोग ने कैराना लोकसभा क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से दूसरे जिलाें से भी पुलिस बल लगाया है। ताकि सुरक्षा के कारणों से कहीं कोई बड़ी चूक न हो या फिर उपचुनाव में किसी प्रकार की कोई हिंसा न हो। इसके लिए आयोग ने एडीजी को पूरी सुरक्षा व्यवस्था करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ेंः मायावती ने अपने सिपाहियों को दिया कैराना मेें जीत हासिल करने का यह मंत्र

यह भी पढ़ेंः रमजान के महीने में यह पाकिस्तानी प्रोडक्ट खूब लुभा रहा यहां के रोजेदारों को

कैराना के लिए अभूतपूर्व तैयारी

एडीजी ने आईजी और जिले के पुलिस अधिकारियों को पहले से ही दिशा-निर्देश दे रखे थे, लेकिन जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है, उसी लिहाज से कैराना-शामली लोकसभा क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन और सजग होता जा रहा है। इस बार कैराना में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। जो दूसरे जिलों से मंगाया जा रहा है। इसके लिए मेरठ से भी भारी संख्या में पुलिस बल भेजा जाएगा। इनके लिए अभी से तैयारियां कर ली गई हैं। इन पुलिस जवानों को ले जाने के लिए रोडवेज की अनुबंधित बसें पुलिसलाइन में अभी से खड़ी करवा ली गई है। जो 27 मई को यहां से भेजी जाएंगी। इस बसों में पुलिस के जवान सवार होकर कैराना और शामली जाएंगे। खासकर कैराना उपचुनाव के लिए अभूतपूर्व इंतजाम के लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः सौ करोड़ के कर्जदार मेरठ के नीरव मोदी की सम्पत्ति पर पिछले 15 दिन में लग गए 25 नोटिस!

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में पुरुष नहीं महिलाएं हैं शराब माफिया, इनके इशारे में चल रहा जोरों का धंधा!

रोडवेज डिपो पर बसों का अकाल

मेरठ रोडवेज डिपो से करीब 70 बसें कैराना भेजने की बात कहीं जा रही है। इन बसों को अभी से पुलिस लाइन में खड़ी करवा लिया गया है। ये बसे मेंरठ रोडवेज से विभिन्न रूटों पर प्रतिदिन चला करती थी, लेकिन बसों के कैराना उपचुनाव में डयूटी पर भेजे जाने से यात्रियों को पहले दिन ही परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके चलते रोडवेज पर यात्री बसों को लिए भटकते देखे गए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश