1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विहिप नेता की भतीजी का दिनदहाड़े अपहरण का प्रयास

मेरठ के मवाना क्षेत्र की घटना, ट्यूशन से लौट रही थी, भीड़ ने एक को पकड़ा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 29 Mar 2018, 10:06 PM IST

meerut

मेरठ। मवाना में ट्यूशन से वापस लौट रही कक्षा 12 की छात्रा के अपहरण का पांच लोगों ने प्रयास किया। छात्रा कक्षा 12 की छात्रा है और उस समय ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। छात्रा के साथ कार सवार युवकों द्वारा जबरदस्ती करते देख मौके पर मौजूद भीड़ ने एक युवक को दौड़कर पकड़ लिया और उसकी पिटाई करते हुए थाने ले आए। बाकी आरोपी भाग गए। जिस छात्रा के अपहरण का प्रयास किया गया वह विहिप के जिलाध्यक्ष अमर रस्तोगी की भतीजी है। युवक काफी दिन से छात्रा का पीछा कर रहे थे। घटना से मवाना कस्बे में आक्रोश है।

यह भी पढ़ेंः 100 करोड़ का कर्जदार होटल मालिक करीब एक महीने से गायब!

ट्यूशन से लौट रही थी

मवाना के विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष की भतीजी टयूशन से वापस लौट रही थी। इसी दौरान कार सवाल पांच युवकों ने उसे कार में खींचकर ले जाने का प्रयास किया। बीच-बाजार में खींचतान होती देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी दौरान छात्रा ने शोर मचा दिया। कार से दो युवक बाहर निकले और उसका मुंह बंद कर उसे कार के भीतर ढकेलने लगे। इतने में भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने छात्रा को पहचान लिया और कार को घेर लिया। भीड़ ने कार से उतरे एक युवक को दबोच लिया। जबकि बाकी चार अन्य कार में बैठकर फरार हो गये। दबोचे गए युवक की मौके पर ही भीड़ ने जमकर पिटाई की। पकड़े गए युवक की पहचान वाजिद के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ेंः यह गैंग र्इ-रिक्शा में बैठकर करता था वारदातें, मुठभेड़ में पकड़ा गया

कर्इ दिनों से पीछा कर रहे थे

विहिप नेता की भतीजी के अपहरण के प्रयास की बात मवाना में पता लगते ही तनाव फैल गया। छात्रा ने बताया कि एक आरोपी ने पहले उसे एक पत्र दिया, लेकिन उसने उसे फेंक दिया। उसके बाद ही आरोपी युवकों ने छात्रा को उठाने का प्रयास किया। घटना के बाद विहिप के कार्यकर्ता थाने पहुंच गये और दिनदहाड़े हुई इस घटना पर आक्रोश जताया। फरार होने वाले आरोपी तेली वाला कुंआ निवासी चांद, साजेब और जुबेर के अलावा एक अन्य है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ेंः चार महीने पहले भाजपा के इस कद्दावर नेता ने दी थी यह सलाह, इस पर काम नहीं हुआ तो मिल रही हार!

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश