31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवेक तिवारी हत्याकांडः सोशल मीडिया पर चल रहे इस पोस्टरवार को जानकर हैरान हो जाएंगे आप

इन पोस्टरों में बच्चे पुलिस वालों से अपील कर रहे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 4 Oct 2018, 6:59 PM IST

meerut

विवेक तिवारी हत्याकांडः सोशल मीडिया पर चल रहे इस पोस्टरवार को जानकर हैरान हो जाएंगे आप

मेरठ। लखनऊ में एपल के मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद से पूरा मामला सुर्खियों में है। इसमें सरकार की फजीहत तो हुई ही। साथ ही आरोपी पुलिसकर्मी भी सरकार के खिलाफ विभागीय लामबंदी में पूरी तरह से सोशल मीडिया में छाया रहा। उसके साथियों ने जहां पहले उसकी पत्नी राखी मलिक के अकांउट में लाखों की धनराशि जमा कराई, वहीं अराजपत्रित पुलिस वेलफेयर भी हत्यारोपी सिपाही प्रशांत के बचाव में आ गई है। उसने भी दिनांक आगामी पांच अक्टूबर को यानी शुक्रवार को यूपी पुलिस विभाग में काला दिवस मनाये जाने की घोषणा कर डाली है।

यह भी पढ़ेंः मोदी आैर योगी के राज में इस महिला के साथ जो हुआ, उसे सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे, पुलिस ने नहीं सुनी

सोशल मीडिया पर भी दो ग्रुप की वार

वहीं सोशल मीडिया पर भी यह लड़ाई चालू हो गई है। जिसमें दो ग्रुप बन गए हैं। एक ग्रुप हत्यारोपी प्रशांत के समर्थन में है तो दूसरा ग्रुप एपल मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी के समर्थन में उतरा हुआ है। दोनों ही ओर से पोस्टर वार छिड़ी हुई है। इन पोस्टरों में पहले पोस्टर में दिखाया गया है कि एक छोटी बच्ची एक पोस्टर लेकर खड़ी है और वह पुलिसकर्मियों से अपील कर रही है कि अंकल पापा गाड़ी रोक लेंगे, आप उनको गोली मत मारना। पोस्टर में ऊपर बड़े अक्षरों में लिखा है- पुलिस अंकल पापा को गोली मत मारना। आप गाड़ी रोकेंगे तो पापा गाड़ी रोक लेंगे। प्लीज अंकल।

यह भी पढ़ेंः फायरब्रांड भाजपा विधायक संगीत सोम ने अपने घर हुए हमले पर दिया बड़ा बयान, इस इस्लामिक संगठन की आेर किया इशारा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्टर

यह पोस्टर सोशल मीडिया के अधिकांश ग्रुपों में वायरल हो रहा है। यह पोस्टर विवेक तिवारी की हत्या के 24 घंटे बाद से ही वायरल हो रहा है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। लोग इसे एक-दूसरे से शेयर कर रहे हैं। वहीं दूसरा पोस्टर हत्यारोपी सिपाही की गिरफ्तारी के ठीक दो दिन बाद जारी किया गया। जिसे पुलिस विभाग के ही किसी व्यक्ति द्वारा जारी किया गया बताया जा रहा है। इस पोस्टर में एक इंस्पेक्टर के साथ एक छोटी लड़की खड़ी है। जो कि स्लोगन लिखा हुआ पोस्टर हाथ में लिए हुए हैं। इस पोस्टर में लिखा हुआ है गाडी वाले अंकल पापा गाड़ी रोके तो रोक लेना! प्लीज उन्हें कुचलना मत। इस तरह के पोस्टर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे ग्रुपों पर भेजे जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश