1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक पर वोटों की खरीद-फरोख्त के आरोप, ग्रामीण अब करेंगे इस पर महापंचायत

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में 47 लाख रुपये हड़पने का आरोप  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 10 May 2018, 6:30 PM IST

meerut

मेरठ। जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में सदस्यों को लेकर हुई खरीद-फरोख्त के मामले में भाजपा के मेरठ दक्षिण से विधायक सोमेंद्र तोमर बुरे फंसते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सोमेंद्र अपने ऊपर लगाए आरोपों को शुरू से ही खारिज करते रहे हैं, लेकिन विवाद इस कदर बढ़ गया है कि अब कमिश्नर के दरबार से होता हुआ लखनऊ और फिर वहां से ग्रामीणों की महापंचायत तक पहुंच गया है। भाजपा विधायक के खिलाफ लगे आरोपों पर अब ग्रामीण महापंचायत करेंगे और उसमें ही भाजपा विधायक के खिलाफ आगे की रणनीति बनाएंगे।

वीडियो देखने के लिए इसे क्लिक करें:सपा को बड़ा झटका,पार्टी कार्यकर्ताओं और मुस्लिम वोटरो ने दी चेतावनी

यह भी पढ़ेंः 'विपक्ष भ्रम में न रहे, हम उन्हें एेसी मात देंगे कि हवा भी नहीं लगेगी'

भाजपा विधायक पर आर-पार की लड़ार्इ का एेलान

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सदस्यों की ‘खरीद-फरोख्त’ को लेकर शुरू हुई लेनदेन की लड़ाई में जिला पंचायत सदस्य सपना हुड्डा के पति ने आर-पार की लड़ाई का एेलान किया है। प्रदीप हुड्डा ने अधिकारियों से मिलकर सर्वसमाज की पंचायत करने के बाद भाजपा के दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर के खिलाफ आगे की रणनीति तय किए जाने की बात कही।

यह भी पढ़ेंः ट्रेन में जन्म लेने वाली इस बिटिया को रेलवे देगा यह सौगात, पढ़ेंगे तो दंग रह जाएंगे

यह भी पढ़ेंः कैराना सीट कब्जाने के लिए भाजपा की यह खास रणनीति, विपक्ष को पता लगेगा तो होश खो बैठेगा

एसएसपी से की शिकायत

सपना हुड्डा के पति प्रदीप हुड्डा दर्जनों लोगों को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया उनकी पत्नी सपना हुड्डा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ी हुई थीं। आरोप है कि सपना को गुर्जर समाज के तीन जिला पंचायत सदस्यों की वोट दिलाने की एवज में भाजपा के दक्षिण विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर ने उनसे 47 लाख की रकम वसूली थी। इसके बावजूद डा. सोमेन्द्र तोमर ने उनकी पत्नी को वोट नहीं दिलाए। वहीं रकम वापस मांगने पर सत्ता का दुरूपयोग कर प्रदीप के खिलाफ एक झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। रकम लौटाने के लिए सोमेन्द्र ने कई बार झूठे वादे किए, लेकिन हर बार अपनी बात से मुकर गए। प्रदीप ने बताया कि अब 13 मई को उनके गांव बहादरपुर में सर्वसमाज की पंचायत कर सोमेन्द्र के खिलाफ आगे की रणनीति तय की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः कैराना आैर नूरपुर चुनाव से कांग्रेसियों में आ रहा पसीना, क्षेत्रीय पार्टियों के जाल में एेसे फंसी हुर्इ यह पार्टी

कुछ भी करा सकता है विधायक

वहीं प्रदीप हुड्डा का कहना है कि भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर सत्ता में है और वह कुछ भी करा सकता है। उन्होंने भाजपा विधायक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। वहीं भाजपा विधायक से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन पर लगाए सभी आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश