26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईद के दिन एक परिवार ने दी ईदगाह पर आत्मदाह की चेतावनी तो हिंदू संगठनों ने किया ये काम

बागपत कोतवाली पर हिंन्दू जागरण मंच के लोगों ने किया जबरदस्त हंगामा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Aug 2018, 12:38 PM IST

baghpat

ईद के दिन एक परिवार ने दी ईदगाह पर आत्मदाह की चेतावनी तो हिंदू संगठनों ने किया ये काम

बागपत. लापता छात्रा के बरामदगी को लेकर बागपत कोतवाली पर हिंन्दू जागरण मंच के लोगों ने जबरदस्त हंगामा किया है। आरोप है कि कक्षा दस की छात्रा का मुस्लिम समुदाय के युवक ने अपहरण कर लिया है और पुलिस आरोपी के खिलाफ कारवाई नहीं कर रही है। उधर, देर शाम को छात्रा के कोतवाली पहुंचने की सूचना से क्षेत्र में तनाव है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बता दें छात्रा के परिजनों ने चेतावनी दी है कि जल्दी छात्रा बरामद नहीं हुई तो ईद के दिन ईदगाह पर आत्मदाह कर लेंगे।

बकरीद को लेकर संशय खत्म, बाजारों में शाहरुख, सलमान और बाहुबली बकरे की बढ़ी डिमांड

गौरतलब है कि नगर की दसवीं की छात्रा 16 जून को रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। छात्रा की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने वाजिद, शाहिद, जावेद, शब्बर व हसन के खिलाफ अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके परिजनों ने बताया था कि बेटी का आरोपियों ने धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन करा दिया है तथा आरोपी वाजिद ने उससे निकाह कर लिया है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि जल्दी छात्रा बरामद नहीं हुई तो ईद के दिन ईदगाह पर आत्मदाह कर लेंगे। वहीं शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे हिंदू जागरण मंच के लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी की मदद कर रही है और उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही छात्रा को बरामद कर नहीं सौंपा गया तो आंदोलन किया जाएगा।

स्वर्गीय पिता के अपमान पर भड़के क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने कह दी ऐसी बात

अब बताया जा रहा है कि देर शाम को छात्रा कोतवाली पहुंची है। उसने धर्म परिवर्तन कर निकाह अपनी मर्जी से किया है या जबरदस्ती कराया गया है, यह पुलिस जांच और उसके अदालत में दर्ज बयान से ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस छात्रा के कोतवाली आने से इनकार कर रही है। पुलिस ऐसा सुरक्षा को लेकर कर रही है या कुछ और कारण है। इसका पता पुलिस खुलासे के बाद ही चल पाएगा, लेकिन इस मामले को लेकर नगर में तनाव है।

मेरठ खाकी की गोली का शिकार एक और बदमाश, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग