11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, इस वजह से अब तेजी से गिरेगा तापमान!

Highlights: -सबसे ठंडा रहा सोमवार,नश्तर की तरह चुभ रही सर्द हवा -न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरा -घने कोहरे के साथ हुई मंगलवार की शुरूआत -पश्चिम उप्र में ठंड का कहर जोरों पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 15 Dec 2020, 10:52 AM IST

unnamed.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। आसमान में बादलों का डेरा और सूरज अपना प्रकाश फैलाने की जददोजहद में। तापमान में 4 डिग्री की गिरावट और नश्तर की तरह चुभ रही सर्द हवाओं के झोंके। कुछ इस तरह रहा मंगलवार को सुबह का मौसम। बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली का खेल जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तक सोमवार सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है। सोमवार को रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेंटीग्रेट तक चला गया। वहीं अधिकतम तापमान भी एक बार 20 डिग्री तक आ गया था।

यह भी पढ़ें: Yamuna Expressway पर वाहनों की रफ्तार कम होते ही हुआ बड़ा हादसा, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

बता दें कि बीते कुछ दिनों से 11 डिग्री से नीचे चल रहे न्‍यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई है। इसमें अभी और गिरावट के संकेत हैं। मंगलवार को मेरठ का न्‍यूनतम तापमान सात डिग्री तक जा पहुंचा। मंगलवार को भी सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। मेरठ और आसपास के जिलों में शीतलहर के प्रकोप से लोग परेशान हैं। सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी सूरज अधिकांश समय बादलों के आगोश में रहा। अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे की तुलना में और गिरावट दर्ज की गई। सामान्य से 6 डिग्री कम और 17.4 डिग्री अधिकतम दर्ज किया गया। मेरठ और एनसीआर में अमूमन दिन में तापमान अधिकतम 20-22 डिग्री के बिदु को स्पर्श करता है, लेकिन मेरठ में ठंड का कहर जोरों पर है।

यह भी पढ़ें: इस जगह बसाई जाएगी हेरिटेज सिटी, किसानों को बढ़कर मिलेगा मुआवजा, लोगों की होगी 'बल्ले-बल्ले'

सोमवार रात को भी तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर और मेरठ लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे ठंडे शहरों में शुमार रहे। मेरठ का न्यूनतम तापमान भी पिछले 24 घंटे की तुलना में 4 डिग्री लुढ़क कर 7 पर पहुंच गया। पिछले 2 दिनों से न्यूनतम तापमान 6—7 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। सोमवार को कोहरा तो नहीं रहा पर तापमान में गिरावट होने से लोग कांपते और ठिठुरते नजर आए।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि मंगलवार से ठंड में और वृद्धि होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जाने की संभावना है। कोहरा और घना होगा। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तरांचल के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम अब आगे निकल गया है। पहाड़ों की ठंडी हवाओं ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के मैदानी भागों का रुख कर लिया है। मंगलवार को भी सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई।