उन्होंने बताया कि बोर्ड बैठक में सेक्टर-29 में हैंडीक्राफ्ट पार्क एवं अपैरल पार्क योजनाओं के साथ ही सेक्टर-33 में ट्वाय पार्क योजना में अवशेष भूमि की नई योजनाएं लाने का फैसला किया गया। उन्होंने बताया कि एमएसएमई, अपैरल, हैंडीक्राफ्ट एवं ट्वाय पार्क की औद्योगिक योजनाओं में एक परिवार के एक ही सदस्य को भूखंड आवंटित करने की लिखित शर्त के विरुद्ध कुछ आवेदकों को एक से अधिक भूखंड आवंटित हो गए हैं। ऐसे आवंटियों की पसंद की एक भूखंड को छोड़कर शेष के आवंटन रद्द किए जाएंगे। यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्राधिकरण ने पुलिस विभाग को 31 मार्च-2021 तक 03 बुलेरो और 03 इनोवा वाहन किराये पर देने का फैसला किया है।