नोएडा. नए कृषि कानून के खिलाफ नोएडा-दिल्ली बार्डर पर बीते 12 दिनों से सड़क बंद कर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (भानु) में आंतरिक कलह सामने आई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के रास्ता खोलने के फैसले के खिलाफ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने न सिर्फ रास्ता खोलने का विरोध किया है, बल्कि वे आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि अब वह मर कर ही उठेंगे। वहीं बीकेयू (भानु) के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों ने फैसले आहत होकर इसे किसानों कौम के खिलाफ गद्दारी मानते हुए इस्तीफ़ा दे दिया है।