7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut Weather Forecast : धूल भरी आंधी और बारिश के लिए रहिए तैयार, आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Meerut weather Update today आज 16 जून को मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल यानी 17 जून को तेज हवा के साथ बारिश होगी। जिससे तापमान में कमी आएगी और मौसम बदलेगा। यानी लोगों को अब भीषण गर्मी से निजात मिलेगी। बता दें कि आज हिंदू माह आषाढ़ भी शुरू हो रहा है। माना जाता है कि मानसूनी बारिश की शुरूआत भी आषाढ़ माह से ही होती है। आज सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है और तेज ठंडी हवा चल रही है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 16 Jun 2022, 8:30 AM IST

Meerut Weather Faorecast : धूल भरी आंधी और बारिश के लिए रहिए तैयार, आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Meerut Weather Faorecast : धूल भरी आंधी और बारिश के लिए रहिए तैयार, आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Meerut weather Update today मेरठ और एनसीआर के अलावा पश्चिमी उप्र में इस समय मौसम काफी अच्छा है। जून का दूसरा सप्ताह समाप्त होने को है। ऐसे में मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है। बुधवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य बताया जाता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री था। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक बताया जा रहा है। आज अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है। जबकि आज गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

आज और कल यानी 17 जून को बादल रहेगे और बारिश गरज के साथ या घूल भरी आँधी चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि मेरठ सहित एनसीआर क्षेत्र के मौसम में बदलाव आया है। आने वाले दिनों में मेरठ और दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होगी।

यह भी पढ़े : सावधान ! साइबर जालसाज ऐसे करते हैं वाट्सएप हैक, सैकेंड में खाता करते हैं खाली

मौसम विभाग के अनुसार आज और कल यानी 17 जून को तेज हवा के साथ बारिश होगी। जिससे तापमान में कमी आएगी और मौसम बदलेगा। यानी लोगों को अब भीषण गर्मी से निजात मिलेगी। बता दें कि आज हिंदू माह आषाढ़ भी शुरू हो रहा है। माना जाता है कि मानसूनी बारिश की शुरूआत भी आषाढ़ माह से ही होती है। आज सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है और तेज ठंडी हवा चल रही है।