हवा में नमी का स्तर 90 प्रतिशत पर पहुंच गया। मेरठ में चल रही सर्द हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में जनवरी के दूसरे सप्ताह में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। कश्मीर में पड़ी बरफ का असर अब यहां दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों मे शीतलहर का दौर जारी रहेगी। इसके अलावा आने वाले 24 घंटे में तेज बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। मेरठ में बादल छाए हुए हैं।