कोल्ड डे से कांपा UP, घने कोहरे के बीच मौसम विभाग ने जारी की इन शहरों में बारिश की चेतावनी
Highlights
- आगामी दो दिन करना होगा तेज शीत लहर और कोहरे का सामना
- 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही शीत लहर
- 25 जनवरी के आसपास बारिश के आसार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. इस समय पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) में कोल्ड डे (Cold Day) जैसी स्थिति बनी हुई है। हालात यह हैं कि सड़कों पर घना कोहरा और शीत लहर (Cold Wave) की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा है। हवा के बाद भी कोहरा छाए रहने पर मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं। मोदीपुरम कृषि अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष का कहना है कि इस समय हवा के चलते कोहरा (Fog) पड़ना इस बात का प्रमाण है कि वातावरण में काफी नमी है। यह नमी तभी खत्म होगी, जब हल्की बारिश होगी। उन्होंने बताया कि आगामी 25 जनवरी के आसपास बारिश (Rain) के आसार हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी गेट पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे हजारों किसान, टिकैत बोले- पहले ही दी थी सरकार को चेतावनी
शनिवार की सुबह कोहरे और ठंडी हवा का प्रभाव देखने को मिला। सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक मेरठ और पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रह सकती है। दिन के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। आगामी 24 जनवरी के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं शुक्रवार को दिन में करीब 1 बजे हल्की धूप जरूर निकली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि व न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें- UP Top News : उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम जारी, 23 और 27 जनवरी का मौसम अलर्ट जारी
अब पाइए अपने शहर ( Meerut News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज