वेस्ट यूपी आैर एनसीआर में 11 से 13 जनवरी के बीच सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड बढ़ेगी। इसमें 12 जनवरी को बारिश की प्रबल संभावना बढ़ रही है। सरदार वल्लभ भार्इ पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हिमपात की संभावना बढ़ गर्इ है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों में 10 जनवरी से सक्रिय हो रहा है। इसका असर 11 से 13 जनवरी तक रहेगा। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी होगी। इसके कारण वेस्ट यूपी-एनसीआर में 12 जनवरी को बारिश होगी आैर सर्द हवाआें के साथ ठंड बढ़ जाएगी। डा. शाही के मुताबिक बारिश के बाद से इन क्षेत्राें में सुबह-शाम घना कोहरा बढ़ जाएगा आैर तापमान में गिरावट आएगी।