
आज तेज गर्मी के लिए रहिए तैयार।
यूपी में तापमान बढने का सिलसिला जारी है। इसके चलते अधिकांश शहरों में गर्मी तेजी से बढ़ती महसूस की जा रही है। आज रविवार को मेरठ और आसपास के जिलों का तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है इसके अलावा पूर्वी जिलों में भी अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है।
मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि आज रविवार को मेरठ में अधिकतम तापमान 32—33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। एनसीआर के जिलों गाजियाबाद और नोएडा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बता दें एनसीआर में भी अधिकतम तापमान ने पिछले 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
20 फरवरी 2023 को एनसीआर के जिलों का औसत अधिकतम तापमान 33 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। तापमान में अब फिर से तेजी देखी जा रही है। आज यानी 26 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13—14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। इसी के आसमान साफ रहेगा।
हालांकि, हवा की गति में कमी के चलते प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33.5 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
Published on:
26 Feb 2023, 7:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.