24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / यहां बारिश के साथ पड़ेंगे आेले, स्कूलों की इतने दिन की हो सकती हैं छुट्टियां

यहां बारिश के साथ पड़ेंगे आेले, स्कूलों की इतने दिन की हो सकती हैं छुट्टियां

एनसीआर आैर वेस्ट यूपी में सर्दी बढ़ने के कारण दिन आैर रात के तापमान में गिरावट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 5 Jan 2019, 12:56 PM IST

meerut

यहां बारिश के साथ पड़ेंगे आेले, स्कूलों की इतने दिन की हो सकती हैं छुट्टियां

मेरठ। उत्तरी भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश आैर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ने लगा है। यही वजह है कि नया साल शुरू होने से लेकर अब तक दिन आैर रात का तापमान लगातार गिरा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वेस्ट यूपी आैर एनसीआर में अगले तीन दिन बारिश आैर आेले पड़ते देखने को मिलेंगे, इससे न्यूनतम तापमान में आैर ज्यादा गिरावट आएगी। बढ़ती ठंड के कारण वेस्ट यूपी के तीन जनपदों में स्कूल बंद करने के निर्देश डीएम ने दिए थे। मौसम वैज्ञानिकों की बारिश के साथ-साथ आेलावृष्टि की भविष्यवाणी से अन्य जनपदों के स्कूलों में छुट्टी होने जा रही है।

यह भी पढ़ेंः योगी की पुलिस पर पैसा नहीं मिलने से फर्जी मुठभेड़ मेें पैर में गोली मारने का आरोप, पुलिस अफसरों ने बिठा दी जांच

मौसम वैज्ञानिक की ये चेतावनी

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष के अनुसार दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा आैर रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। उन्होंने बताया कि वेस्ट यूपी शनिवार व रविवार को आसमान में बादल रहेंगे आैर तेज बारिश आैर आेले पड़ने की प्रबल संभावना है। यह आगे भी जारी रह सकती है।

यह भी पढ़ेंः 300 करोड़ के घोटाले में आवास विकास परिषद के पूर्व उप आयुक्त गिरफ्तार, मेरठ पुलिस ने लखनऊ से दबोचा

स्कूलों की पड़ सकती है छुट्टी

शुक्रवार को सहारनपुर, शामली व बिजनौर जनपदों में बढ़ती ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गर्इ। वेस्ट यूपी के अन्य जनपदों के कक्षा बारह तक के स्कूलों में छुट्टी हो सकती है। दरअसल, मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश आैर आेले के कारण ठिठुरन बढ़ना 14 जनवरी तक का पूर्वानुमान बताया है। एेसे में स्कूलों में अगर मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही रहा तो बारिश व आेले पड़ने के कारण वेस्ट यूपी के अन्य जनपदों के स्कूलों में छुट्टी पड़ जाएंगी।