1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्ट यूपी में अब बिजली चोरी करते ही पकड़ लिए जाएंगे, यह फुल प्रूफ प्लानिंग हुर्इ तैयार

पीवीवीएनएल के अफसरों ने तैयारी पूरी की, बिजली चोरी रोकने का सबसे बेहतरीन प्लान बताया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 May 2018, 10:58 AM IST

meerut

मेरठ। वेस्ट यूपी के जनपदों में बिजली चोरी करने में कड़ार्इ से लगाम कसने जा रही है। पीवीवीएनएल के अफसर उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार बिजली चोरी रोकने के लिए उन्होंने जो हथियार तैयार किया है, वह खाली हाथ नहीं जाएगा। पीवीवीएनएल के अंतर्गत आने वाले वेस्ट यूपी के मेरठ समेत 14 जनपदों में इसे जल्दी ही बिजली चोरी राेकने वाली फुल प्रूफ प्लानिंग को लाेगों के सामने लाने जा रहा है। बिजली चोरी रोकने के लिए इसे सबसे बेहतर प्लान बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः सर्इदा खातून की इस बहादुरी को सलाम, जिससे डर गया था वन विभाग उसने पलक झपकते ही कर दिखाया यह काम

यह भी पढ़ेंः मेरठ के नीरव मोदी का एक आैर लेनदार सामने आया, इसकी चेतावनी ने सबके उड़ा दिए होश

मीटरों में होलोग्राम सील लगेगी

बिजली विभाग के पास सबसे ज्यादा शिकायतें मीटर टेम्पर्ड करके बिजली चाेरी करने के सबसे ज्यादा मामले आते थे। अब पीवीवीएनएल ने इस पर अंकुश लगाने की तैयारी कर ली है। अब बिजली विभाग बिजली मीटरों के लिए एेसी विशेष होलोग्राम सील बनवा रहा है, जो मीटर के साथ छेड़खानी करते ही फट जाएगी आैर इसे दोबारा नहीं लगवाया जा सकेगा। इस सील को देखते ही पता चल जाएगा कि मीटर से छेड़खानी की कोशिश आैर बिजली चोरी हुर्इ है।

यह भी पढ़ेंः भाजपा विधायक पर वोटों की खरीद-फरोख्त के आरोप, ग्रामीण अब करेंगे इस पर महापंचायत

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस कालेज को मिली एेसी धरोहर, जो आपने न तो सुनी आैर न ही देखी होगी

पीवीवीएनएल एमडी ने यह बताया

पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि प्रत्येक मीटर पर लगने वाली होलोग्राम सील की खासियत यह है कि इसमें एक विशेष मैटीरियल का उपयोग हुआ है, मीटर के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी करने की कोशिश से ही यह सील फट जाएगी। इस होलोेग्राम सील में फोरेंसिक व गुप्त फीचर भी डाले गए हैं, जिससे मीटर को टेंपर्ड होने से बचाया जा सकता है। होलोग्राम सील को बनाने वाली कंपनी ने इसका प्रजेंटेशन दिया है, जो शानदार रहा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश