3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशोर के शव को नहलाते समय गोली लगने का चला पता, इसके बाद तो फिर यह हुआ…

लावड़ क्षेत्र की घटना, पुलिस को आकर संभालनी पड़ी स्थिति  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 18 Feb 2018, 7:57 PM IST

meerut

मेरठ। इंचौली थाना इलाके के कस्बा लावड़ के एक किशोर की रहस्मय परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह अंतिम संस्कार के दौरान किशोर को नहलाते वक्त जब उन्होंने पीठ के घाव को देखा, तो यहां गोली के निशान को छुपाने के लिए उसमें कुछ भरा गया था। इसके बाद तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने लावड़-मसूरी मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग व पुलिस अफसरों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े हुए थे।

यह भी पढ़ेंः थाने में पत्नी के सामने पुलिस ने की पति की पिटार्इ आैर दोनों को पीने के लिए पानी दिया, फिर...

शादी में गया था किशोर

लावड़ के मोहल्ला टंकियान का सतीश मजदूरी का कार्य करता है। उसका 14 वर्षीय पुत्र प्रशांत खाली समय में आतिशबाजी का कार्य करने के लिए आतिशबाजों के साथ समारोह में जाता था। चिंदौड़ी गांव से खिर्वा रोड स्थित एक मंडप में बारात गई थी, इसमें किशोर आतिशबाजी के लिए गया था। परिजनों के अनुसार देर रात वहां से फ़ोन आया कि उनके पुत्र को खून की उल्टी हुई है और नाक से भी खून आ रहा है। इस पर परिजन उसे वहां से ले आए। किशोर की मौत हो चुकी थी। रविवार को जब परिजन किशोर के अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए उसे नहला रहे थे, तो उन्हें पीठ पर गोली का निशान दिखाई दिया। गोली लगी जगह में मौत का कारण छुपाने के लिए कुछ भरा गया था। गोली का निशान देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।

यह भी पढ़ेंः नगर निगम में धरने पर चिकन-बिरयानी दावत उड़ाने के मामले ने तूल पकड़ा, भाजपाइयों में उबाल

शव रखकर जाम लगाया

परिजनों आैर कस्बे के लोगों ने लावड़-मसूरी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग आैर मौके पर अफसरों को बुलाने की जिद पर अड़े थे। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने लोगों व परिजनों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर परिजनों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो घंटे लगे जाम के कारण दोनों और वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोर की पीठ पर गोली लगी हुई है। उनका आरोप है कि हर्ष फ़ायरिंग के दौरान किशोर को गोली लगी होगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गर्इ है।

यह भी पढ़ेंः गलत ढंग से खड़ी गाड़ी का चालान काटने वाली महिला कांस्टेबल पर भाजपाइयों की हेकड़ी

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश