मेरठ। न्यूजीलैंड में खेले गए अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर भारत की ऐतहासिक विजय पर मेरठ में नन्हे व युवा क्रिकेटरों ने खूब जश्न मनाया आैर मिठाई बांटकर भारतीय युवा क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी। पांडव नगर में करन क्रिकेट एकेडमी में युवा खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की जीत की ख़ुशी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी खिलाड़ियों का मिठार्इ बांटकर भारत की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान अतहर अली ने कहा कि भारतीय युवा टीम की इस जीत से युवा क्रिकेटरों को निश्चित ही प्रेरणा मिलेगी आैर खेल के प्रति उनका लगाव भी और बढ़ेगा। उन्होंने कहा की जिस प्रकार से भारतीय क्रिकेट टीम विदेशों में अपने खेल का डंका बजा रही है, उसी प्रकार से अंडर-19 की टीम ने भी विश्व कप जीतकर दुनिया को यह दिखा दिया है कि भारतीय क्रिकेट टीम विश्व में श्रेष्ठ है। शहर की अन्य क्रिकेट एकेडमियों में भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया गया आैर मिठार्इ बांटी गर्इ।