मेरठ। जिले के रहने वाले एक पुलिस इंस्पेक्टर पर युवती ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर वह काफी समय से उसके साथ रेप कर रहा है। फिलहाल इंस्पेक्टर वाराणसी में तैनात है। आरोप है कि युवती का रिश्ता तय होने के बाद भी वह उसके पीछे पड़ा रहा और उसके मंगेतर को भी धमकी दी। मथुरा की युवती ने बनारस के एसएसपी को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, गुरुवार को इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।