31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में पुरुष नहीं महिलाएं हैं शराब माफिया, इनके इशारे में चल रहा जोरों का धंधा!

क्षेत्रीय लोग परेशान, सर्च अभियान में छह थानों की पुलिस थी, लेकिन कोर्इ हाथ नहीं आयी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 24 May 2018, 4:27 PM IST

meerut

इस इलाके में पुरुष नहीं महिलाएं हैं शराब माफिया, इनके इशारे में चल रहा जोरों का धंधा!

मेरठ। जिस धंधे पर पुरुषों का अधिकार था, अब उसमें महिलाआें को महारथ है। मेरठ शहर में एेसा क्षेत्र भी है, जहां अवैध शराब का बड़ा कारोबार है आैर यहां इस धंधे को पुरुषों ने नहीं बल्कि महिलाआें ने संभाल रखी है। यह किसी बड़े शराब माफियाआें की तरह काम करती हैं आैर अपने-अपने घरों से अवैध शराब का कारोबार कर रही हैं। टीपी नगर इलाके में करीब आधा दर्जन महिला शराब माफिया हैं, जिनके इशारे पर पूरा काराेबार चल रहा है। टीपी नगर थाना पुलिस को यहां क्यों सफलता नहीं मिली, यह जांच का विषय है, लेकिन बड़े सर्च अभियान में भी इन महिला शराब माफियाआें का कोर्इ कुछ बिगाड़ नहीं पाया, ताज्जुब है। जबकि क्षेत्रीय लोग शराब के इस अवैध धंधे से परेशान हैं आैर कर्इ बार प्रदर्शन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः पति के मौसेरे भार्इ से कोर्ट मैरिज कराने पर हुर्इ प्रधान की हत्या, पहले निवेदन किया था फिर बरसायी गोलियां

यह भी पढ़ेंः भाजपा राज में तलाक को लेकर सामने आया यह अनोखा केस, अब भटकने को मजबूर

टीपी नगर की इन बस्तियों में अवैध शराब का धंधा

टीपी नगर क्षेत्र की मलियाना, शेखपुरा, किशनपुरा, नर्इ बस्ती आैर चौहानपुरी में अवैध शराब का धंधा जोराें पर है। इनमें रामवती, निर्मला, रीतू, ममता समेत आधा दर्जन महिलाआें ने इस धंधे की कमान संभाल रखी है। अवैध शराब का धंधा यह घर से चलाती हैं। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो शराब का कारोबार ये इस शातिराना अंदाज से चलाती हैं कि कोर्इ इनका कुछ बिगाड़ नहीं पाया। यहां अंग्रेजी, देशी, हरियाणा मार्का समेत कर्इ जगहों की शराब की खरीद-फरोख्त होती है।

यह भी पढ़ेंः दुष्कर्म के आरोपी दो भाइयों को पकड़ने गर्इ पुलिस की एेसी हुर्इ फजीहत, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे

यह भी पढ़ेंः नवविवाहिता का अपहरण, धर्म परिवर्तन के बाद निकाह, योगी की पुलिस कुछ नहीं कर पा रही इसके खिलाफ

बस्ती में इन शराब माफियाआें का खौफ

शराब का कारोबार बड़ा होने के कारण इन महिला शराब माफियाआें का पूरा खौफ है। पुलिस से सेटिंग की वजह से ये कभी पकड़ी नहीं गर्इ। शराब का असर यहां के बच्चों तक पर है, यहां 14-15 साल के बच्चे तक इसकी लत का शिकार हो चुके हैं।

एसपी सिटी ने चलाया सर्च अभियान

एसएसपी राजेश पांडे के निर्देश पर एसपी सिटी रणविजय सिंह ने छह थानों की पुलिस के साथ यहां एक दिन पहले ही सर्च अभियान चलाया। इन बस्तियों को घेरकर घर-घर तलाशी ली गर्इ। ताज्जुब यह है कि सर्च अभियान से पहले सभी महिला माफिया घर पर थी आैर शराब के सौदे कर रही थी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही ये फरार हो गर्इ आैर कोर्इ भी नहीं पकड़ी गर्इ। पुलिस को हाथ लगी मात्र पांच पेटी शराब, कुछ मिलावटी शराब की बोतलें आैर दो युवक। मतलब, पुलिस के आने से पहले ही इन्होंने माल आैर खुद को सुरक्षित कर लिया।

इनका कहना है

एसएसपी राजेश पांडे का कहना है कि इस क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार की लगातार शिकायतें लोगों द्वारा मिल रही हैं। यहां लगातार सर्च अभियान चलाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश