मेरठ। कृषि विधेयक वापसी को लेकर किसानों के तेवर तो तीखे हैं ही, साथ ही विपक्ष भी आंदोलनरत है। गत सोमवार को सपाइयों ने मेरठ पुलिस को जमकर छकाया। सपाइयों और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई और एक-दूसरे से झड़प हुई। सपा के प्रदर्शन को देखते हुए आरएएफ और पीएसी को भी लगाया गया था। लेकिन जिस समय सपाई प्रदर्शन कर रहे थे, उस दौरान पुलिस ही सपाइयों से जूझती नजर आई। जबकि आरएएफ के जवान मूक दर्शक बने पीछे खडे रहे।