वहीं, घंटों की मशक्कत के बाद सीओ बड़ौत के आश्वाशन पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जाम खोल दिया और चेतवानी दी कि यदि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा नहीं गया तो वो मिलकर आन्दोलन करेंगे और हाई-वे को जाम कर दिया जाएगा। यही नहीं हिन्दू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष दीपक बामनौली ने चेतवानी दी कि यदि नगर में खुल रही मीट की दुकानों को भी प्रशाशन ने जल्द बंद नहीं किया तो वो हिंसक आन्दोलन करने को मजबूर होंगे और इस दौरान मीट की दुकानों को आग के हवाले कर दिया जाएगा। उनमें तोड़-फोड़ भी की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ प्रशासन कि होगी। वहीं, इस मामले को लेकर सीओ बड़ौत रामाम्नंद कुशवाहा का कहना है की फिलहाल लोगों को समझा बुझाकर जाम को खुलवा दिया गया है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।