एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि बिजली चोरी और लाइनलॉस को रोकने के लिए विभाग ने अब औद्योगिक प्रतिष्ठानों को निशाने पर लिया है। इसके तहत अब तक 75 बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर की गई छापेमारी के दौरान 18 प्रतिष्ठानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इन सभी के खिलाफ विभाग की तरफ से संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। इनमें मेरठ क्षेत्र में आने वाले जनपदों मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद, सम्भल में विभागीय एवं विजिलेंस की संयुक्त टीमों को चेकिंग पर लगाया गया है।