मेरठ। उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध भाजपा सरकार और सूबे की पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे। अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से सरकार और पुलिस मुखिया द्वारा नए प्रयोग किए जाते रहे हैं। इन्हीं प्रयोगों में डीजीपी ओपी सिंह द्वारा जारी निर्देश में किया गया था, जो 13 जून 2018 को जारी किया गया था। जिसमें परिपत्र संख्या-डीजी 30/2018 द्वारा प्रदेश के थानों में प्रभारी निरीक्षक के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक प्रशासन, प्रभारी निरीक्षक अपराध और प्रभारी निरीक्षक कानून-व्यवस्था के पद पर अतिरिक्त निरीक्षकों की तैनाती के संबंध में था। जिसके तहत थानों में थाना प्रभारी के अलावा तीन अतिरिक्त इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई थी। इस प्रयोग के पीछे तर्क था कि इससे प्रदेश और थाना क्षेत्रों में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगने के साथ ही थाना प्रभारी का बोझ भी कम होगा, लेकिन ये नई व्यवस्था छह महीने भी ठीक से नहीं चल पाई और चार माह में ही धराशाही हो गई। खुद डीजीपी ओपी सिंह ने बीती 3 अक्टूबर 2018 को अपने इस आदेश को पलट दिया। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि थानों में इस नए प्रयोग से प्रदेश के समस्त जोन से प्राप्त फीडबैक में इसको लागू करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।