5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दशहरे पर युवक ने गांव के प्रधान की लड़की से कुछ कह दिया एेसा कि उसके सिर में हथौड़ा मारकर पहुंचा दिया अस्पताल

आरोपी युवक के पक्ष की महिला के साथ भी की गर्इ मारपीट

2 min read
Google source verification
meerut

दशहरे पर युवक ने गांव के प्रधान की लड़की से कुछ कह दिया एेसा कि उसके सिर में हथौड़ा मारकर पहुंचा दिया अस्पताल

मेरठ। दशहरे के दिन गांव के एक युवक ने प्रधान की पुत्री से कुछ एेसा कहा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। युवक ने लड़की को जो आफर दिया उसके बाद युवक को जो जवाब मिला उसकी कल्पना वह जिंदगी भर नहीं कर सकता। युवक को प्रधान के परिजनों ने पकड़कर जमकर मार लगाई और सिर में हथौड़ा मार दिया।

यह भी पढ़ेंः बुर्का पहनकर प्रेेमिका से मिलने घर के अंदर पहुंच गया था, लेकिन पैर की उंगलियों के बालों से पकड़ा गया, जानिए फिर क्या हुआ

कोचिंग से लौट रही युवती को आॅफर

जानी थाना क्षेत्र में एक युवक ने कोचिंग से लौट रही ग्राम प्रधान की पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि युवक ने अपने साथ प्रधान की पुत्री से दशहरा मेला घूमने की बात कही थी। जिसके बाद वहां से गुजर रहे छात्रा के पिता व अन्य ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई करते हुए उस पर हथौड़े से हमला कर दिया। आरोप है कि बचाव में आरोपी के परिवार की एक महिला को भी छात्रा के परिजनों ने जमकर धुना। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम प्रधान की पुत्री रोज कोचिंग जाती है। युवक भी कोचिंग के आसपास ही मंडराया करता था। बताया जाता है कि दशहरे के दिन शुक्रवार की दोपहर कोचिंग से लौटते समय गांव के रहने वाले नितिन पुत्र विनोद ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसका रास्ता रोक लिया और उसे अपने साथ दशहरा मेला घुमाने का आफर दे दिया।

यह भी पढ़ेंः मोदी-योगी के सिपाही अब करने लगे हैं एेसे-एेसे काम भी, पार्क में गलत काम करते पुलिस ने पकड़ा तो हंगामा करने पहुंच गए थाने

पिता ने कर डाली युवक की पिटार्इ

इसी बीच वहां से गुजर रहे छात्रा के पिता ने आरोपी को ऐसा करते देख लिया और दबोचते हुए शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्र कर लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी युवक पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार करते हुए ग्रामीणों ने उसका सिर फाड़ डाला। इसी बीच आरोपी के परिजन मौके पर पहुंच गए और उसके बचाव का प्रयास किया। जिस पर छात्रा के परिजनों ने आरोपी के परिवार की एक महिला को भी जमकर पीटा। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगाें ने किसी प्रकार दोनों पक्षों को समझाते हुए शांत किया। उधर, हमले में घायल आरोपी नितिन के परिजनों ने छात्रा के परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी थे।