मेरठ। गुंडागर्दी की वजह से मेरठ के प्रहलाद नगर में पलायन होने की चर्चा पिछले दिनों रही थी, अब वहां एक घटना से सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। दरअसल, प्रहलाद नगर में युवती के अपहरण से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। आरोप दूसरे समुदाय के तीन बच्चों के पिता पर लगा है। हालांकि मामले के तूल पकड़ने से पहले ही क्षेत्र में पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।