सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी छह साल पहले हुर्इ थी। महिला का एक बच्चा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि मेडिकल थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक उसके साथ नौकरी करता था। इस दौरान आरोपी युवक ने उसे झांसे में ले लिया। आरोपी ने उसके पति को आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर उसका तलाक करवा दिया। इसके बाद उसके साथ शादी करने का झांसा देकर आरोपी युवक उसे एक मकान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला का आराेप है कि युवक से कर्इ बार शादी की बात की तो युवक ने उसके साथ मारपीट करके जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 25 मर्इ को जब वह घर में अकेली थी तो युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया आैर विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी दी। घर पर महिला की मां पहुंची तो आरोपी युवक ने मां को भी धमकी दी।