
मिर्ज़ापुर. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कि हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। कंडिशन ऐसी है कि उनकी भांजा और बहू भी एम्स के लिये रवाना हो चुकी हैं। उनके स्वास्थ को लेकर अपडेट काइंतजार कर रहे लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। उनकी सलामती को लेकर पूरे देशम में हवन-पूजन और दुआओं का दौर चल रहा है। मिर्जापुर में भी उनके स्वाथ होने के लिये पूजा पाठ किया गया। शहर के प्रसिद्ध शिव मंदिर में प्रशंसकों ने पूजा-पाठ किया। प्रशंसको ने अटल जी के स्वस्थ होने के लिए उनके पोस्टर के साथ हवन पूजन किया।
दिल्ली के एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कि पिछले 24 घंटे में नाजुक हालत को देखते हुए। मिर्ज़ापुर के शिवाला महंत में स्थित प्रसिद्ध बुढेनाथ शिव मंदिर में दर्जनो कि संख्या में पहुचे प्रशंसको ने पूर्व पीएम कि फ़ोटो लेकर उनके स्वास्थ लाभ के लिए पूजा व हवन कर उनके जल्द स्वस्थ होने कि कामना किया। इसमें महिलाएं पुरुष और बच्चे सभी सामिल थे।इस दौरान प्रशंसको का कहना था।हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने कि हम सभी कामना कर रहे है। वही मंदिर के पुजारी योगा नंद का कहना था कि जैसे ही उनकी स्थिति नाजुक होने कि सूचना आयी हम लोग चिंतित हो गए।ईश्वर से पार्थना किया वह जल्द ही स्वस्थ हो।
By Suresh Singh