मिर्ज़ापुर. भाजपा और सपा के बीच इन दिनों चुनार पुल सियासी कुरुक्षेत्र का मैदान बना हुआ है। पुल बनवाने के श्रेय लेने कि होड़ ऐसी कि तय समय से पहले ही शुक्रवार को ही सपाइयों ने पुल पर पहुंचकर फीता काट उसका लोकार्पण कर दिया। अब सपा के इस कदम पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता उनपर कार्रवाई की मांग कर रहे है। कयास लगाया जा रहा था कि इस पुल का लोकार्पण जनपद में 15 जुलाई को पहुंच रहे पीएम के हाथों किया जायेगा।