31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव रेप पीड़िता के समर्थन में कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

पूर्व विधायक मड़िहान ललितेश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 30 Jul 2019, 10:17 PM IST

Protest

प्रोटेस्ट

मिर्ज़ापुर. कांग्रेस पार्टी ने उन्नाव रेप पीड़िता के समर्थन में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी और आरोपी बीजेपी विधायक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी किया।
आज कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व विधायक मड़िहान ललितेश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की साजिश से दुष्कर्म पीड़िता की कार में ट्रक से टक्कर मरवाने का मुकदमा पंजीकृत होने और सीबीआई जांच की घोषणा के बाद भी दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक को अब तक भाजपा नेतृत्व द्वारा पार्टी से बर्खास्त न करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर प्रदर्शन करके भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भाजपा से बर्खास्त करने की मांग किया।

इस दौरान पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक पीड़ित के परिजनों को सरकार द्वारा न्याय नहीं दिया जाता तब तक कांग्रेसियों को शांत नहीं बैठेगी।पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सडको पर भी उतरेगी। प्रदर्शन के दौरान काग्रेसी कार्यकर्ताओ ने बीजेपी को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर नरम रुख अख्तियार करने का आरोप भी लगाया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से दयाशंकर पांडेय, अशोक उपाध्याय, राजग दुबे,राम दुबे, शहर महामंत्री अर्चना चौबे, जिला महामंत्री अशोक गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Suresh Singh