scriptGanga Flood: मिर्ज़ापुर में 404 ग़ांव बाढ़ की चपेट में, मदद की बाट जोह रहे बाढ़ प्रभावित | Ganga Flood in Mirzapur 404 Villages affected People Wait for Help | Patrika News
मिर्जापुर

Ganga Flood: मिर्ज़ापुर में 404 ग़ांव बाढ़ की चपेट में, मदद की बाट जोह रहे बाढ़ प्रभावित

Ganga Flood: मिर्जापुर में खतरे के निशान से उपर बह रही है गंगा। विंध्याचल में बाढ़ के चलते गंगा स्नान पर लगाई गई रोक।

मिर्जापुरAug 11, 2021 / 11:46 pm

रफतउद्दीन फरीद

flood in ganga mirzapur

गंगा में बाढ़़ मिर्जापुर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क मिर्जापुर. Ganga Flood: गंगा मिर्जापुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यहां हालात बेहद खराब हैं 404 गांवों में गंगा की बाढ़ का कहर बरपा है। सदर तहसील के 220 गांव और चुनार तहसील के 184 गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ की चपेट में बैंक, घर, खेत सब आ चुके हैं। किसानों की फसल बर्बाद हुई है। बाढ़ के चलते कई गांवों का संपर्क टूट चुका है, वहां सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। प्रसासन की तरफ से किये जा रहे तमाम दावों के उलट अभी तक बाढ़ से घिरे लोगों को सरकारी मदत नही मिल पायी है। उधर गंगा के रौद्र रूप को देखते हुए विंध्याचल में गंगा स्नान पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

 

मिर्जापुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा

Ganga Flood in Mirzapur: मिर्जापुर में गंगा खतरे के निशान 77.24 से 41 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बुधवार की रात 10 बजे गंगा का जलस्तर 78.31 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि केन्द्रीय जल आयोग का अनुमान है कि गुरुवार सुबह आठ बजे 78.4 मीटर पर पहुंच जाएगा। मिर्जाुपर में बाढ़ ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। फिलहाल गंगा में बढ़ाव जारी है।

 

flood_in_ganga_mirzapur_1.jpg
गंगा में बाढ़़ मिर्जापुर IMAGE CREDIT:

 

चुनार कस्बे में घुसा पानी

Ganga Flood Water enter in Chunar: खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा की बाढ़ की जद में मिर्जापुर के 404 गांव आ चुके हैं। जहां बाढ़ की वजह से दिन प्रतिदिन मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चुनार तहसील में लगातार बाढ़ का पानी बढ़ रहा है।जिसकी वजह से अब बाढ़ का पानी चुनार कस्बे में घुस रहा है। पानी कस्बा स्थित स्टेट बैंक तक पहुच चुका है। बैंक के बाहर सड़क पानी में डूब चुकी है। किसी तरह से लोग बैंक तक पहुच रहे हैं। वहीं बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित सदर तहसील के मल्लेपुर और हरसिंगपुर में सैकड़ों घरों में पानी घुस चुका है। गांव की महिलाएं और बच्चों को सुरक्षित बाहर भेज दिया गया है। बाढ़ के बीच घर मे कुछ लोग रुके है। खाने पीने का संकट है। नाव के जरिये ही आवागमन और खाने का सामान आ पा रहा है।

 

नहीं पहुंची कोई राहत, सिर्फ एक नाव मिली है

Flood Relief in Mirzapur: वहीं सरकारी मदद के नाम पर अभी तक कोई राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों तक नही पहुच पायी है। स्थानीय तारा देवी का कहना है कि कोई भी अधिकारी मदद करने नही आया। मदद के नाम पर सिर्फ़ नाव ही लगायीं गयी है। वहीं प्रमोद कुमार का कहना है कि विकराल बाढ़ से डर लग रहा है। मगर कोई विकल्प नही होने से बाढ़ से घिरे घर मे रुकना पड़ रहा है।

By Suresh Singh

Home / Mirzapur / Ganga Flood: मिर्ज़ापुर में 404 ग़ांव बाढ़ की चपेट में, मदद की बाट जोह रहे बाढ़ प्रभावित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो