26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में बड़ा हादसा, मालगाड़ी से स्लीपर उतारते समय बिजली के तार की चपेट में आकर छह लोग झुलसे

एक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिये वाराणसी का ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

2 min read
Google source verification
Goods train

मालगाड़ी

मिर्जापुर. दिल्ली- हावड़ा रेल मार्ग के कैलहट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से स्लीपर उतराते समय बड़ा हादसा हो गया। स्लीपर उतारते समय बिजली के पोल से स्लीपर के टकराने पर इंसुलेटर तार सहित टूट कर गिर गया, जिसकी वजह से वहां काम कर रहे छह लोग झुलस गये। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। रेलवे कर्मचारियों ने सभी को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां एक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिये वाराणसी का ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कैलहट रेलवे स्टेशन पर बदली जा रही रेल पटरियों के लिए मालगाड़ी से स्लीपर आया था। मालगाड़ी से स्लीपर उतारने के दौरान गलती से एक स्लीपर गाड़ी के पास मौजूद बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर होते ही पोल पर लगा इंसुलेटर तार सहित टूट कर नीचे आ गया, जिसकी चपेट में आने से गैंगमैन गुंजन 32 वर्ष, ओम प्रकाश 30 वर्ष, सूरज कुमार 33 वर्ष, इज़हार 29 वर्ष, मुन्ना 32 वर्ष और भंन्टू 40 वर्ष कुल छह लोग झुलस गए।

घटना के बाद सभी घायलों को कैलहट बाजार में स्थित प्राइवेट नवजीवन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने गंभीर रूप से झुलसे ओम प्रकाश को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार अन्य पांच घायलों की हालत ठीक है। वहीं हादसे के बाद इलाहाबाद से रेलवे के अधिकारियों की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच किया।

अस्पताल में भर्ती सूरज का कहना है कि पोल से टकराने के बाद इंसुलेटर टूटने के बाद अचानक बिजली दौड़ने लगी, जब तक हम लोग वहां से निकल पाते वह सभी बिजली की चपेट में आ गए। वहीं मौके पर पहुंचे जीआरपी थाना प्रभारी मिर्ज़ापुर केदारनाथ मौर्या का कहना है कि हादसा पोल से स्लीपर टकराने कि वजह से हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।

BY- SURESH SINGH

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग