17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे की हालत में तालाब में गिरा युवक, जलकुम्भी में फंसकर मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

less than 1 minute read
Google source verification
नशे की हालत में तालाब में गिरा युवक, जलकुम्भी में फंसकर मौत

नशे की हालत में तालाब में गिरा युवक, जलकुम्भी में फंसकर मौत

मिर्ज़ापुर. कछवा थाना क्षेत्र के करसड़ा गांव में स्थित एक तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोर की सहायता से शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। आशंका व्यक्त कि जा रही है युवक की मौत नशे में डूबने के कारण हुई है।


जानकारी के मुताबिक गांव निवासी मनोज चौरसिया पुत्र सतीश चौरसिया देर रात घर लौट रहा था। तालाब के पास उसका पैर फिसला और वह तालाब में गिर पड़ा। तालाब में मौजूद जल कुम्भी के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर रात में कछवा थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रात में ही युवक की खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं दूसरीओर अंधेरा होने के कारण आ रही परेशानी को देखते हुए पुलिस वापस लौट गई। सुबह पुलिस ने बरैनी से गोताखोरों को बुलवा कर दुबारा तालाब में खोजबीन शुरू कराया तो तब जाकर मनोज का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार युवक नशे का आदी था और वाहन चला कर भरण पोषण करता था। पिता कि मौत के बाद वह और उसकी बहन ज्योति ही घर में अकेले रहते थे।