मड़िहान तहसील स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में परिजनों से मुलाकात के दौरान बीमार छात्राओं ने परिजनों से बताया था कि, छात्राएं चार दिनों से बीमार चल रही हैं। मागने के बावजूद विद्यालय की स्टाप नर्स उन्हें दवा नहीं दे रही हैं। दिन पर दिन छात्राओं की तबियत बिगड़ रही है। बीमार बालिकाओं की बीमारी को लेकर चिंतित परिजनों ने बालिकाओं के इलाज की जानकारी सीएचसी के डॉक्टरों को दे दिया।