30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर
कुशीनगर में 13 बच्चों की मौत के बाद जागा जिला प्रशासन
Play video

कुशीनगर में 13 बच्चों की मौत के बाद जागा जिला प्रशासन

कुशीनगर में 13 बच्चों की मौत के बाद जागा जिला प्रशासन  
Google source verification

मिर्ज़ापुर. कुशीनगर में मानव रहित क्रासिंग पर स्कूल वैन के ट्रेन कि चपेट में आने के बाद 13 बच्चों कि मौत के बाद सभी स्तब्ध है। इस घटना स्कूल वाहनों के चालकों पर भी सवालिया निशान लगा दिया। जिसकी वजह घटना के वक्त वैन चालक द्वारा ईयर फोन लगा कर गाड़ी चलाना था। माना जा रहा है कि यदि चालक ने कान में ईयर फोन नहीं लगाया होता तो हादसा नहीं होता। वही दूसरी ओर घटना से सबक लेते हुए जिला पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के नेतृत्व में पूरे जनपद में चेंकिंग अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न स्कूल द्वारा संचालित की जा रही गाड़ियों के मानक कि जांच की गयी।

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने स्वंय सड़क पर उतर शहर के तिनमोहानी इलाके में भारी संख्या में फोर्स के साथ स्कूली वैन, ऑटो, हेलमेट आदि की चेकिंग की गई। पुलिस ने खास तौर से बच्चों के स्कूली वाहनो और आटो कि चेकिंग किया। पुलिस ने शहर के साथ ही पूरे जनपद में अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान ड्राइवरों की लाइसेंस व मानकों की भी जांच की गयी। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।