4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल में टीचर ने मांगा मेडिकल रिपोर्ट, लापता हुआ छात्र

स्कूल में टीचर की डांट से खफा एक छात्र स्कूल से रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां बैग छोड़ कर कहीं लापता हो गया

2 min read
Google source verification
missing student

स्कूल में टीचर ने मांगा मेडिकल रिपोर्ट

मिर्ज़ापुर. शहर में लाल डिग्गी इलाके में स्थित प्रतिष्ठित लायंस स्कूल में टीचर की डांट से खफा एक छात्र स्कूल से रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां पर बैग छोड़ कर कहीं लापता हो गया। घरवालों के तहरीर पर पुलिस छात्र की तलाश कर रही है। मामला कटरा थाना क्षेत्र के लायन्स स्कूल का है। जहां स्कूल में पढ़ने वाले दसवीं के छात्र अंनिकेत चौरसिया बुधवार को स्कूल गया था। स्कूल में संगीत की परीक्षा न देने पर स्कूल के शिक्षक ने अनिकेत से अनुपस्थित रहने पर मेडिकल रिपोर्ट मांगा। तो वह घर से मेडिकलरिपोर्ट लाने का बहाना बना कर स्कूल से निकला, मगर घर नहीं पहुंचा।काफी देर होने के बाद जब वह घर नहीं पहुचा तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। तभी रेलवे स्टेशन से अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि अनिकेत का बैग रेलवे स्टेशन पर है। बैग में मिले स्कूल के आईकार्ड से मिले मोबाइल नंबर से फोन किया गया था। सूचना पर परिजन भाग -भागे रेलवे स्टेशन पहुंचे।

जहां स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज में अनिकेत को टिकट खिड़की पर लाइन में लगे देखा गया है। इसके बाद के फुटेज नहीं है। परिजन कटरा थाने पहुंचे और छात्र के गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दिया। पुलिस ने छात्र के स्कूल बैग को बरामद कर जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों के अनुसार अनिकेत बिन मां-बाप का पुत्र है। अंकित के चाचा अजय चौरसिया ही उसकी देखरेख करते हैं। वहीं परिजनों का आरोप है कि, स्कूल के टीचर अनिकेत को प्रताड़ित करते थे। जिसकी वजह से खौफ खा कर वह लापता हो गया। मगर लायंस स्कूल ने परिजनों के आरोपो से इनकार करते हुए कहना था कि, संगीत के क्लास में अनुपस्थित रहने पर छात्र से सिर्फ मेडिकल या अभिभावक को स्कूल लाने के लिए बोला गया था। फिलहाल पुलिस अनिकेत की तलाश कर रही है। लेकिन जिस तरह से सीसीटीवी फुटेज में वह रेलवे स्टेशन पर दिखाई दे रहा है,उससे यही उम्मीद की जा रही है कि, कहीं वह किसी ट्रेन से शहर के बाहर न चला गया हो।

input सुरेश सिंह