
Group marriage program
मिर्जापुर. सीएम योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले ही बीजेपी के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने खुलासा करके सरकार की किरकिरी होने बचा लिया है। जिला प्रशासन ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत 501 जोड़ों की शादी करवा रहा था इस कार्यक्रम में खुद सीएम योगी को भी आना है लेकिन सीएम के आने से पहले ही कैबिनेट मंत्री को पता चल गया कि यहां पर तीन नाबालिग लड़कियों की भी शादी करायी जा रही है इसके बाद मंत्री ने नाबालिग लड़कियों को वहां से हटवाया।
यह भी पढ़े:-रहस्यमयी पेड़ से निकल रहे धुएं को रोकने के लिए खुदवाया चबूतरा, बुलायी दमकल, पर नहीं हुआ काम , देखें वीडियो
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने साफ कह दिया है कि उनकी सरकार में किसी भी नाबालिग लड़कियों की शादी नहीं होगी। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने वहां से तीन नाबालिग लड़कियों को हटा दिया गया है। मंडप में कुल 501जोड़ो की शादी होनी है। इसके लिए ५० पंडियों की व्यवस्था की गय है। मैदान में बड़ा सा पंडाल लगाया गया है और एक साथ 100 जोड़ो को बैठाया गया है और एक पंडित पर 100 लोगों की शादी कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
यह भी पढ़े:-जूना अखाड़ा से पहली बार दलित साधु बनेगा महामंडलेश्वर, अखाड़ा परिषद ने की घोषणा
नाबालिग की हो जाती शादी तो यूपी सरकार की होती बड़ी किरकिरी
मंडप में नाबालिग लड़कियों की शादी हो जाती तो यूपी सरकार की बड़ी किरकिरी होनी तय थी। विपक्ष को सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने का बड़ा मौका मिल जाता है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है ऐसे में बीजेपी सरकार पर ही नाबालिग लड़कियों की शादी कराने का आरोप लग जाता। गरीबी की चलते कुछ लोग सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अपनी नाबालिग लड़कियों की शादी करना पहुंच जाते हैं। यह वह लोग होते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति खराब होती है और अपने से बेटी की शादी कराने में सक्षम नहीं होते हैं, जिसके चलते ही वह नाबालिग लड़कियों की शादी कराने से भी परहेज नहीं करते हैं।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ ने दलित के घर जमीन पर बैठ कर किया भोजन, बीएसपी की बढ़ेगी परेशानी
रिपोर्ट:-सुरेश सिंह
Published on:
24 Apr 2018, 2:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.