
Mirzapur News : मिर्जापुर के प्रतिष्ठित कॉलेज में टीचर ने सरेआम छात्रा से छेड़छाड़ की। कॉलेज परिसर में छात्रा से अश्लीलत हरकतें करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने ट्विटर हैंडल पर एक यूजर ने यह वीडियो ट्वीट करते लिखा कि "हमारे प्रदेश का दुर्भाग्य है बलात्कारियों को खुली छूट मिली हुई है! मिर्जापुर के राजकीय औद्योगिक संस्थान ITI कॉलेज का वीडियो काफी वायरल है। जहां एक टीचर छात्रा के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करता दिख रहा है।"
यूपी पुलिस को टैग कर जारी किया वीडियो
डॉ. अरुणेश कुमार यादव ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट वीडियो को ट्वीट करते हुए यूपी पुलिस को टैग किया है। इसमें डॉ. अरुणेश कुमार यादव ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। हालांकि मिर्जापुर पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेने की बात कहते हुए लिखा है "सन्दर्भित प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक कटरा को तथ्यों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।"
Updated on:
27 Apr 2023, 1:32 PM IST
Published on:
27 Apr 2023, 1:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.